क्या मैं गर्भावस्था के दौरान मुनक्का खा सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 16:08

जी हां, प्रेग्नेंसी में मुनक्का (munakka in pregnancy) सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल, मुनक्का में आयरन, विटामिन बी और मिनरल्स होते हैं। साथ ही इसमें पानी को अवशोषित करने का खास गुण होता है जो पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है। इसके अलावा भी प्रग्नेंसी में मुनक्का खाने के कई फायदे हैं।

गर्भावस्था के समय किशमिश या मुनक्का के सेवन करने पर गर्भवती और होने वाले शिशु को कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इन दोनों में एक सामान पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए दोनों के लाभ भी एक सामान हैं।

एनीमिया से राहत :- गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर में आयरन की पूर्ति करना जरूरी होता है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम कर सकता है, ताकि एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सके। वहीं, किशमिश और मुनक्का दोनों में आयरन पाया जाता है । इसलिए, किशमिश या मुनक्का को गर्भावस्था के समय फायदेमंद माना जा सकता है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा :- गर्भावस्था के समय हार्मोनल परिवर्तन के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, गर्भावस्था में कब्ज होने के अन्य कारणों में कम शारीरिक गतिविधि, फाइबर और तरल पदार्थ के सेवन में कमी भी शामिल है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर की पूर्ति करने पर कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। किशमिश और मुनक्का में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे कब्ज की समस्या कुछ हद तक ठीक हो सकती है

जन्म दोष को रोकने के लिए :- कई शिशुओं को गर्भ में ही समस्या होने लगती है। ऐसे ही एक समस्या न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका ट्यूब दोष) की भी है। इसे पर्याप्त मात्रा में फोलेट यानी फोलिक एसिड का सेवन करके रोका जा सकता है । शिशु को इस समस्या से बचाने के लिए किशमिश और मुनक्का का भी सेवन किया जा सकता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा, फोलिक एसिड युक्त आहार सामान्य लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है

हड्डियों के लिए :- गर्भावस्था के समय कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन करने पर हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। कैल्शियम से जहां गर्भवती की हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं भ्रूण की हड्डियों के निर्माण में भी सहायता मिलती है। इससे बोन डेंसिटी (हड्डियों के घनत्व) को बनाए रखने में मदद मिल सकती है । किशमिश और मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है । इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि किशमिश या मुनक्का हड्डियों की मजबूत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

शरीर को ऊर्जा देने के लिए :- किशमिश और मुनक्का को ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो गर्भावस्था के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम कर सकता है। इससे गर्भावस्था के समय होने वाली कमजोरी को दूर किया जा सकता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info